GlobeMetrics

“पटना”, “Patna” या “लखनऊ” लिखकर देखें

जनगणना 2027 · जांच 4 अक्टूबर 2026

जनगणना 2027

जनगणना 2027 भारत की 16वीं और आज़ादी के बाद की 8वीं जनगणना है, और पहली डिजिटल जनगणना भी: प्रगणक मोबाइल ऐप पर जानकारी दर्ज करते हैं और परिवार चाहें तो ऑनलाइन ख़ुद फ़ॉर्म भर सकते हैं। यह 2021 में होने वाली जनगणना की जगह है, जो कोविड-19 के कारण टल गई थी।

दो चरण

  • पहला चरण, मकान सूचीकरण और आवास जनगणना: अप्रैल–सितंबर 2026, हर राज्य में 30 दिन, उससे पहले 15 दिन की वैकल्पिक स्व-गणना। देशभर में पूरा।
  • दूसरा चरण, जनसंख्या गणना: ज़्यादातर भारत में फ़रवरी 2027, संदर्भ समय 1 मार्च 2027, रात 00:00 बजे। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के बर्फ़ीले इलाकों में 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक, संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर 2026।

दूसरे चरण में जाति की गणना भी हो रही है; यह आज़ादी के बाद पहली व्यापक जाति गणना है (राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति का निर्णय, 30 अप्रैल 2025)।

आंकड़ों में

  • 1 जनवरी 2026 की स्थिति: 36 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, 7,092 उप-जिले, 5,128 वैधानिक नगर, 4,580 जनगणना नगर और लगभग 6,39,902 गांव।
  • लगभग 31 lakh प्रगणक और पर्यवेक्षक; ऐप और पोर्टल 16 भाषाओं में।
  • बजट: ₹11,718 करोड़।
  • प्रशासनिक सीमाएं 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक स्थिर।

इस साइट के आंकड़ों का क्या होगा

जब तक महापंजीयक नतीजे जारी नहीं करते, यहां के आंकड़े आधिकारिक प्रक्षेपण (भारत और राज्य) या हमारे चिह्नित अनुमान (जिले और शहर) हैं। अनंतिम आंकड़े आते ही वे उन्हीं पेजों पर, उसी दिन, इनकी जगह ले लेंगे।

स्रोत: PIB, Registrar General’s press conference on Census 2027 (30 March 2026); PIB backgrounder: Census 2027, India’s first digital enumeration (25 April 2026)।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जनगणना 2027 कब होगी?

पहला चरण (मकान सूचीकरण) अप्रैल–सितंबर 2026 में हुआ। दूसरा चरण, लोगों की गिनती, फ़रवरी 2027 में होगी; संदर्भ समय 1 मार्च 2027, रात 00:00 बजे।

janganana 2027 kab hogi?

लोगों की गिनती फ़रवरी 2027 में, संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027।

क्या जनगणना 2027 में जाति गिनी जाएगी?

हां। दूसरे चरण में जाति दर्ज होती है (प्रश्न 10)।

नतीजे कब आएंगे?

कोई तारीख़ घोषित नहीं हुई है। 2011 में अनंतिम आंकड़े गिनती ख़त्म होने के लगभग एक महीने बाद आए थे।